कोतवाली के समीपवर्ती गांव ब्यौहरा व तेहरा में बदमाशों ने धावा बोल दिया और लूटपाट करने के साथ ही घर के लोगों के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार दोनों गांवो के दो परिवारों के लोगो को जमकर मारा-पीटा, लहूलुहान कर लाखों की नगदी व जेवरात लूटे।
गांव ब्यौहरा में बदमाशों ने युवती को धारदार हथियार से घायल कर दिया। वही गांव तेहरा में अजित, नीतू , शिवराज, गौरव व सुशीला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर एसपी देहात व सीओ ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बेखौफ बदमाशों के हौसले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।