फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साथी अपराधियों समेत विनोद जाट पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विनोद जाट, जयपाल और संतोष। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
लूटए डकैती, हत्या व अपहरण जैसी दर्जनों वारदात के आरोपी बर्खास्त सिपाही विनोद जाट और उसके गिरोह के तीन अपराधियों पर इगलास पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अलीगढ़ शहर के स्क्रैप व्यापारी सुरेंद्र कुमार जिंदल के अपहरण में वह जेल में है।
विज्ञापन

इगलास कोतवाल प्रदीप कुमार के अनुसार गांव महामौनी थाना मुरसान (हाथरस) निवासी विनोद जाट पुत्र राजवीर सिंह के साथ ही जयपाल पुत्र परसादीलाल निवासी नगला हरकरना थाना इगलास (अलीगढ़), मुकेश उर्फ पिंटू पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी सरसा थाना राया (मथुरा), संतोष पुत्र रामबिहारी निवासी महामौनी थाना मुरसान (हाथरस) का अंतरराज्यीय संगठित गिरोह है। ये अपराधी लूट, डकैती, हत्या व अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके भय से जनता का कोई व्यक्ति के इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता है। गैंग का लीडर विनोद जाट है।
कोतवाल ने बताया कि विनोद जाट उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। आगरा में तैनाती के दौरान ये आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था। इसके बाद इसे बर्खास्त कर दिया गया था। विभिन्न धाराओं में इसके खिलाफ हाथरस, आगरा, झांसी, अलीगढ़ व मथुरा आदि जिलों के विभिन्न थानों में 28 मुकदमा दर्ज हैं। इस गैंग का सदस्य जयपाल भी उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें