फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हालत में सुधार, तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी होने और फिर फोटो वायरल करने से आहत किशोरी द्वारा जहर खाने के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं किशोरी की हालत में सुधार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसओ पिसावा जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर 7 नवंबर को जो मुकदमा दर्ज किया था, उसमें नितिन, गौरव व सचिन उर्फ चीनू को नामजद किया गया था। तीनों पर छेड़खानी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और अब सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
आरोपियों में से एक बीए का छात्र है, जबकि दो सेना में भरती की तैयारी कर रहे थे। किशोरी कैलाश हॉस्पिटल में भरती थी। जहां से उसे छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि कक्षा 11 की छात्रा संग छेड़खानी हुई थी। उससे फोन पर बात करने का दबाव बनाया गया था। बात न मानने पर उसका फोटो वायरल किया गया था। इसी से आहत होकर उसने जहर खा लिया था। इस मामले में सांसद व विधायक पर समझौते के प्रयास का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें