फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बजरंग बल के गौरव पीछे हटे, विनय वार्ष्णेय के नामांकन से बेचैनी

विज्ञापन
विधानसभा शहर सीट से नामांकन करते निर्दलीय प्रत्याशी विनय वार्ष्णेय के प्रस्तावक । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बाबरी मंडी चर्चित कांड में एटा जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ता विनय वार्ष्णेय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडे़ंगे। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। समझाने के बाद बजरंग बल के गौरव शर्मा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन

23 फरवरी 2020 को बाबरी मंडी उपद्रव हुआ था। उसमें एक युवक की गोली लगने से मृत्यु हुई थी।
भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय आरोपी है। 11 मार्च 2020 से विनय वार्ष्णेय जेल में हैं। भाजपा नेताओं पर विनय वार्ष्णेय के मामले में गंभीरता से पैरवी नहीं करने का आरोप है। इसको लेकर पहले भी लोग असंतोष व्यक्त कर चुके हैं। विनय वार्ष्णेय के भाई अश्वनी वार्ष्णेय ने जेल में बंद विनय वार्ष्णेय का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। अश्वनी वार्ष्णेय का कहना है कि उनका भाई निर्दोष है। उसको गलत तरीके से फंसाया गया है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगा। उसके पीछे युवा हैं। वहीं बजरंग बल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा समझाने के बाद चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं। गौरव शर्मा के पीछे हटने से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें