अग्निशमन के प्रति जागरूक करते दमकल कर्मी। संवाद
राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर मंगलवार को दमकल कर्मियों ने कस्बा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को पंफलेट्स, पोस्टर, बैनर के जरिए अग्निशमन सुरक्षा की जानकारी दी गई। गभाना फायर सर्विस स्टेशन पर दमकल कर्मियों ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाने के दौरान शहीद हुए 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
दमकल कर्मियों ने मौजूद लोगों को फ्लैग स्टीकर लगाकर आग लगने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम व बचाव के उपाय बताए गए। बंडर सीमेंट फैक्टरी, तहसील, दौरऊ मोड़, थाना, और गांव कन्होई, टमकौली, सोमना आदि जगहों पर अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में रामबाबू शर्मा, सोनवीर सिंह, अमित कुमार, वीरेंद्र, शिवकुमार, कृष्णकांत, धर्मेंद्र, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।