फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
जल भराव होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे से छतारी-गोधा संपर्क मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत प्रशासक प्रवीण शर्मा से कई बार समस्या बताई गई लेकिन निराकरण नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर सड़क जल्द बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शकील खां, सुरेश कुमार, अली शेर, शुद्दीन खां, श्रीनिवास, प्रेम सिंह के अनुसार गोधा का संपर्क मार्ग गोधा-छतारी मुख्य मार्ग को मिलाता है। वर्ष 2023 में यह मार्ग बना था, लेकिन कुछ दिन बाद ही पूरी तरह धंस गया। जलभराव होने से सड़क और खराब हो गई है। इससे छतारी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जलभराव दूर कराने और सड़क बनवाने की मांग कई बार ग्राम पंचायत प्रशासक से कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं, ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रवीण कुमार शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों ने सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है और मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इस मार्ग का निर्माण मंडी समिति की ओर से करवाया गया था। ग्राम पंचायत इसमें कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें