मारपीट का विरोध करते ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष
- फोटो : संवाद
पिसावा के गांव सैदपुर निवासी एक युवक को एक दरोगा द्वारा पीटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव किया। चार-पांच घंटे तक पुलिस कर्मियों के साथ आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। बाद में थाना प्रभारी के जांच करने के आश्वासन पर दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर ग्रामीण अपने घरों को लौटे।
शुक्रवार को वारंटी रोबिन कुमार को पुलिस ने पकड़ा था, जिसे न्यायालय ने जमानत दे दी थी। घर लौटने पर उसने एक दरोगा पर आरोप लगाया कि पकड़ने के बाद दरोगा ने कान के ऊपर जोरदार थप्पड़ मारा जिससे कान से खून निकल आया।
इस पर ग्रामीणों ने शनिवार को थाना घेरा। पीटने पर नाराजगी जताई। दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अरुण पंवार के समझाने व आश्वासन देने पर ग्रामीण दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर अपने घरों को लौट गए।