थाना पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, बाइक का सामान सहित दो लोगों को दबोचा है। दबोचे गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
थाना पुलिस के अनुसार मंगलबाग के पास एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर एक युवक बाइक का सौदा कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह हड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से तीन बाइक, अन्य बाइकों का खुला सामान बरामद हुआ है। सूचना पर सासनी और अकराबाद थाने की पुलिस भी बाइकों की जांच करने पहुंची थी।
थाना पुलिस के अनुसार अलीगढ़ शहर निवासी योगेश 21 सितंबर को मंगलबाग में एक बाइक मिस्त्री दीपू के पास बाइक बेचने का सौदा कर रहा था, तभी पुलिस की एक टीम वहां पर पहुंच गई। योगेश के पास से चोरी की एक बाइक मिली। इसके बाद बाइक मिस्त्री की निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कीं। और पूछताछ मेें बाइक मिस्त्री ने एक खेत से कुछ बाइकों को खोलकर एकत्र किया गया सामान बरामद कराया।
थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर के अनुसार चोरी की बाइकें और सामान बरामद होने की खबर पड़ोसी थाने अकराबाद और सासनी को दी गई तो वहां से भी एक-एक टीम आ गई थी। दबोचे गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।