फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को घेरा

Wed, 05 Feb 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चंडौस के नगला जाट में ग्रामीणों व भाकियू के पदा​धिकारियों से बात करते एसडीओ निशांत कुमार। स्रोत - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिजली का बिल बकाया होने पर कस्बे के मजरा नगला जाट में 35 कनेक्शन काटने से नाराज ग्रामीणों ने विभागीय टीम को घेर लिया। सूचना पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने पहुंचकर एसडीओ और जेई से बात की। बकाया बिल की 30 फीसदी धनराशि दस दिन के अंदर जमा करने के आश्वासन पर ही दोबारा से कनेक्शन जोड़े गए।
विज्ञापन




एसडीओ निशांत कुमार व जेई दीपक चौधरी विभागीय कर्मियों और पुलिस के साथ मंगलवार को नगला जाट पहुंचे थे। उन्होंने बकाया होने पर गांव के करीब 35 लोगों के कनेक्शन कटवा दिए। इससे नाराज ग्रामीणों ने टीम को घेरकर कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। एसडीओ व जेई सहित करीब पांच कर्मचारी इस पर चंडौस आ गए जबकि टीम के चार-पांच कर्मियों को जबरन गांव में ही रोक लिया।



खबर पाकर पहुंचे भाकियू के गभाना तहसील अध्यक्ष वीकरन फौजी ने एसडीओ और जेई से बात की। इस पर एसडीओ व जेई दोबारा गांव पहुंचे। भाकियू नेताओं के समझाने पर ग्रामीणों ने बकाया बिल की मासिक किस्त बांधने की बात कही, लेकिन एसडीओ ने कहा कि बकाया बिल की 30 फीसदी धनराशि दस दिन के अंदर जमा की जाए तभी दोबारा कनेक्शन जोड़ा जाएगा। साथ ही पांच किस्तों में पूरा बकाया जमा करने की समय सीमा तय की। इस पर ग्रामीण तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें