फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रांसफार्मर फुंकने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हरनौट भोजपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
पालीमुकीपुर क्षेत्र के गांव हरनोट भोजपुर में पिछले 10 दिन से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत उपकेंद्र पनेहरा पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, जबकि सरकार की ओर से 24 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं के घरों में बिजली न होने के कारण पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी में पंखा और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में दिनेश पाल, चौधरी कर्रु, कालीचरन, ऊदल, प्रेमश्री, कुलदीप, रहीश और संजू आदि शामिल रहे। वहीं, अवर अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें