फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कटौती के विरोध में निकाली बिजली विभाग की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से बेहाल लोगों ने रविवार को टप्पल में बिजलीघर के सामने बिजली विभाग की अर्थी निकाली और ऊर्जा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। घंटों तक किसी भी अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात नहीं की तो नाराज युवाओं ने नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धरने पर बैठे शिवम शर्मा ने कहा कि टप्पल के लोगों को महज आठ घंटे तो इससे जुड़े करीब 42 गांवों में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। जब तक बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर देवेश मालान एडवोकेट, राकेश प्रधान, अभिषेक पाराशर, रवि सूर्यवंशी, तरुण पंडित, चंद्रपाल सैनी, अर्जुन पांचाल, गोपाल शर्मा, रोहित शर्मा, अमित बघेल, राजेंद्र कुमार समेत 11 युवा बैठे हुए हैं। वहीं, एसडीओ जयवीर सिंह ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने और ऊपर से की जा रही कटौती के कारण बिजली की आपूर्ति में व्यवधान हो रहा है। उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें