विरोध प्रदर्शन करते ग्राम कासिमपुर के ग्राम प्रधान व ग्रामीण।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के कासिमपुर गांव में एक फैक्टरी प्रबंधन द्वारा रेलवे लाइन बिछाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि सरकारी चकरोट में शामिल है।
किसानों के खेतों तक जाने का मुख्य रास्ता है, उसी पर प्रबंधन ने जबरन रेलवे लाइन डालनी शुरू कर दी। जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए काम रुकवाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्य को बंद करा दिया, लेकिन पुलिस के लौटते ही प्रबंधन ने दोबारा काम शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने फिर 112 नंबर पर सूचना दी, जिसपर पुलिस ने पुनः मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। इस संबंध में एसडीएम कोल महिला सिंह ने स्पष्ट किया कि रेलवे लाइन बिछाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। इस दौरान प्रधान शिवकुमार चौहान, रमेश बघेल, सुंदर सिंह बघेल, नीरज बघेल, सचिन बघेल आदि मौजूद रहे।