फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh : बच्चे के पैर पर पहिया चढ़ने से भड़के ग्रामीण, अनुसूचित जाति के दूल्हे को कार से खींचकर पीटा

Thu, 29 May 2025 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर पक्ष ने दूल्हे के साथ लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान कपड़े फटने से नाराज दूल्हा गांव से चला गया। बाद में उसे समझा बुझाकर वापस लाया गया।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली (अलीगढ़) क्षेत्र के गांव काजिमाबाद में बुधवार की रात 10 बजे एक अनुसूचित जाति के दूल्हे की कार का पहिया बालक के पैर पर चढ़ गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। दूल्हे और उसके दोस्त को कार से निकालकर पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की। घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया है। दो वर्गों के बीच तनाव के चलते पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


गांव काजिमाबाद में बुधवार की रात सत्यपाल की बेटी की बरात खुर्जा के गांव महरुपुर से आई थी। बरात आंबेडकर पार्क स्थित धर्मशाला से चढ़नी थी। दूल्हा करन सिंह और उसका दोस्त अभिषेक कार से आए थे। दुल्हन के पिता सत्यपाल ने बताया कि कार धर्मशाला के पास पहुंची तो कार के आगे बढ़ने की जगह नहीं थी। 
विज्ञापन

चालक ने कार को बैक किया तो कार का पहिया पीछे खड़े एक दस वर्षीय बालक के पैर पर चढ़ गया। इस पर अनुसूचित जाति और लोधा राजपूत पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, फिर गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। दूल्हे व उसके दोस्त को कार से खींच लिया और पीटने लगे। दूल्हे के कपड़े फट गए, वरमाला टूट गई। बरातियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. खालिद ने बताया कि दोनों को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों काजिमाबाद चले गए हैं। वर पक्ष ने दूल्हे के साथ लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान कपड़े फटने से नाराज दूल्हा गांव से चला गया। बाद में उसे समझा बुझाकर वापस लाया गया। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने इस संबंध में बताया कि बरात में कार का पहिया चढ़ने को लेकर मामूली झगड़ा हुआ था। लूट की कोई घटना नहीं हुई है। 

चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बच्चे से कार मामूली रूप से टच हो गई थी। इस दौरान दूल्हा गुस्से में चला गया था। फिलहाल गांव में शांति है और शादी कराई जा रही है।-सीओ सर्जना सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें