फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 20 साल से बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गांव सहनोल में बदहाल सड़क - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव सहनोल में चरण सिंह राघव के घर से ओम प्रकाश शर्मा की चक्की तक जाने वाला करीब 150 मीटर लंबा मार्ग पिछले 20 वर्षों से बदहाल पड़ा है। लोगों को रास्ते से निकलने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि दो दशक पहले बने खड़ंजे के बाद आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण यशवीर सिंह, अनमोल राघव, संतोष राघव, सुखवीर, राजकुमार, देवेंद्र सिंह और प्रताप सिंह ने बताया कि समय के साथ पुराना खड़ंजा पूरी तरह उखड़ गया और नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हाल ही में पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से की गई खुदाई के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। मामूली बारिश में ही मार्ग पर जलभराव और कीचड़ हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। बीडीओ वेदप्रकाश मे बताया कि सचिव से मौके का निरीक्षण कराकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें