उप निबंधक कार्यालय में लागू की गई फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में अतरौली तहसील बार एसोसिएशन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। वह पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
अधिवक्ताओं ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर नई व्यवस्था को अव्यावहारिक बताया। बार अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि इस प्रणाली से दस्तावेजों के पंजीकरण और अन्य कार्यों में अनावश्यक देरी होगी, जिससे पक्षकारों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान बच्चू सिंह, असलम खां, रवेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुरेशचंद्र, राजेश कुमार, नरेशचंद्र, राजीव वार्ष्णेय, मुजीब खां, मुईन आदि मौजूद रहे।