पेड़ों की अवैध कटाई के बाद लकड़ी ले जाती ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : सोशल मीडिया
अवैध रूप से हो रहे पेड़ों की कटाई के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को अपनी हिरासत में लेकर सांकरा स्थित वन चौकी में खड़ा कर दिया गया।
गांव सांकरा निवासी नरेश यादव पुत्र भगवान सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति सरकारी जमीन में खड़े जामुन और शीशम के पेड़ों का कटान कर के बेच रहा है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में वन विभाग के उच्च अधिकारियों व थाना दादों पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वनरक्षक योगेश गौतम ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को अपनी हिरासत में लेकर सांकरा स्थित वन चौकी में खड़ा कर दिया है।