ग्राम गौधा के समीप 18 जनवरी को पानी ओवरफ्लो होने के कारण रजबहे की पटरी कट गई। इसमें प्रमोद की दस बीघा, संतोष शर्मा की तीन बीघा गेहूं की फसल, सत्यप्रकाश की चार बीघा गोभी की फसल, श्याम शर्मा की 12 बीघा, बालकिशन की 3 बीघा गेहूं समेत अन्य कई किसानों की फसलें डूब गईं।
ग्राम गौधा के समीप रजबहा की पटरी कटने से किसानों की दर्जनों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गईं। किसानों का आरोप है कि रजबहे की पटरी पहले से ही जर्जर हालत में है। इसकी शिकायत कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि 18 जनवरी को पानी ओवरफ्लो होने के कारण रजबहे की पटरी कट गई। इसमें प्रमोद की दस बीघा, संतोष शर्मा की तीन बीघा गेहूं की फसल, सत्यप्रकाश की चार बीघा गोभी की फसल, श्याम शर्मा की 12 बीघा, बालकिशन की 3 बीघा गेहूं समेत अन्य कई किसानों की फसलें डूब गईं। समाचार लिखे जाने तक रजबहे की पटरी की मरम्मत नहीं हो सकी। इससे किसानों में आक्रोश है।