फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जट्टारी में बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की रात बिजली बंद होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। अवर अभियंता ने ग्रामीणों पर बंद मशीन को चालू करने से लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन करंट लगने से घायल होने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन





विद्युत उप केंद्र के अवर अभियंता वंशीधर दुबे पुत्र चंद्रप्रकाश दुबे निवासी वसुंधरा गाजियाबाद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की रात करीब 21:05 बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जट्टारी देहात पर सप्लाई बधित होने पर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति बाहल करने हेतु कार्य चल रहा था।



आरोप है कि तभी जयप्रकाश (फौजी) पुत्र रामवीर, सतराल पुत्र भगीरथ निवासीगण ग्राम दमुआका, पवन पुत्र अवतार सिंह, कपील उर्फ केशव पुत्र योगेन्द्र मास्टर निवासीगण ग्राम जलालपुर एवं 10 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में जबरन दाखिल हो गए। एसएसओ उमेश कुमार को धक्का देते व गाली-गलौच करते हुए और मुझे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन






रिपोर्ट में आरोप है किजयप्रकाश (फौजी), कपील उर्फ केशव उपकेंद्र की मशीनों से छेड़छाड़ करने लगे और मशीन को चालू कर दिया। इस दौरान 11 केवी जरतौली फीडर पर शट डाउन लेकर कार्य कर रहे उमर मोहम्मद (लाईनमैन) बिजली का झटका लगने से खंभे से नीचे गिर गए। कर्मचारी की जान जाते बाल-बाल बची। उक्त लोगों ने पूरा बिजलीघर बंद कर दिया गया, जिसके कारण 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। घटना से उपकेंद्र के कर्मचारियों में भय व्याप्त है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें