फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंदा कर ग्रामीण स्वयं बनवा रहे 250 मीटर सड़क

Sun, 30 Nov 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मजूपुर सुबकरा के मजरा गांव मजूपुर की एक गली में बदहाल सड़क बनवाने की मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों ने स्वयं ही चंदा एकत्र कर गली की सड़क का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

फिलहाल गली में मिट्टी डलवाने के साथ नाली बनवाई जा रही है। गली में सड़क की दूरी करीब 250 मीटर है। गांव के आकाश चौधरी, शिवम चौधरी, कुंदन बघेल, गजराज चौधरी, योगेंद्र चौधरी, उदयवीर सिंह, मोनू, प्रिंस चौधरी, पप्पू ,वीरेंद्र मिस्त्री ने बताया कि गांव में लंबे समय विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। पोखर ओवरलोड है, जिसका पानी गांव की ओर उल्टा बहता है। ओवरफ्लो पानी खेतों में भी जाने से फसलें बर्बाद हो रही हैं।
आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के रुचि न लेने पर स्वयं ही गली की सड़क का निर्माण करा रहे हैं। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि पंचायत को मिलने वाली निधि में कटौती के कारण विकास कार्याें में बाधा आ रही है। निधि मिलते ही विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें