फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्लॉक में ग्राम सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अकराबाद में एडीओ विकास को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक - फोटो : samvad
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बुधवार को ग्राम सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीओ ग्राम विकास टीपी सिंह को सौंपा। इसमें 2021 में लखनऊ में हुए सम्मेलन के दौरान घोषित मानव संसाधन नीति को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके साथ ही मनरेगा (जीरामजी) कार्यों में पारदर्शिता के लिए ग्राम रोजगार सेवकों को हटाने का अधिकार ग्राम पंचायत सदस्यों के बजाय ग्राम सभा के दो-तिहाई बहुमत से तय करने की मांग उठाई। ग्राम सेवकों ने अलग बजट से नियमित मानदेय भुगतान, बकाया मानदेय का जल्द भुगतान, जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़कर विभागीय कर्मी घोषित करने, आकस्मिक व चिकित्सा अवकाश लागू करने तथा मृतक आश्रितों को सेवा देने की भी मांग की। इसके अलावा न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया गया। ज्ञापन देने वालों में एपीओ विकास अवस्थी, तकनीकी सहायक सत्यप्रकाश, देवकीनंदन शर्मा, सोमदत्त, विपिन कुमार, रनवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक बिजौली में ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन एवं मनरेगा कर्मिक कल्याण समिति के सदस्यों ने बीडीओ अवधेश कुमार मिश्र को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। साथ ही एक मई को जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का जिक्र किया। ज्ञापन सौंपने वालों में वैभव प्रताप सिंह, यादवेश कुमार, मनोज कुमार, विपिन, प्रेमपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें