फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विजयगढ़ के युवक की आगरा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयगढ़ क्षेत्र के एक मजदूर की आगरा में बृहस्पतिवार को मेट्रो ट्रेन की लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी की ढाए में दबकर मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव गांव में पहुंचा तो मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन


गांव शहबाजपुर निवासी आमीन ने बताया मेरा भाई फिरोज (28) पुत्र जमील खान व समसेर दो साल पहले आगरा मजदूरी करने के लिए गया था। रामबाग क्षेत्र में वर्तमान में वह मेट्रो रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। गांव में उसके बच्चे व पत्नी रहती है। हाल ही में वह सात दिसंबर को आगरा गया था। आमीन ने बताया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर को वह अन्य साथियों के साथ पिलर लगाने का कार्य कर रहा था।

इस दौरान मिट्टी की ढाए खिसक गई। इसमें फिरोज दब गया। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे मुश्किल से निकाला। अचेत हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी समरीन के साथ छोटे-छोटे चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार की दोपहर को उसका शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें