कस्बा में बिजली दो दिन से ठप पड़ी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह परेशानी अभी तीन और झेलनी होगी। ऐसी स्थिति विद्युत विभाग द्वारा जर्जर पड़ी बंच केबल को बदलने के लिए किए जा रहे कार्य के कारण पैदा हुई है।
कस्बा के लोगों का कहना है कि बंच केबल बदला जाना अच्छी बात है लेकिन इस कार्य को शुरू करने से पहले विद्युत विभाग ने पूर्व में कोई सूचना नहीं दी. जिससे लोगों को बिना बिजली के आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात रहे जर्जर बंच केवल लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की, तो मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने गंभीर समस्या को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद से नगर में बंच केबल को बदलना शुरू किया गया है। विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक रहती है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया यह कार्य तीन दिन तक आगे चलता रहेगा। और जरूरत पड़ने पर आगे भी बंच केबल कार्य होने की संभावना है।