फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: लेबर रूम में महिला की डिलीवरी का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, जेएन मेडिकल प्रशासन ने बैठाई जांच

Wed, 11 Mar 2026 04:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान बनाया गया वीडियो जूनियर डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड में भी गाना बज रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में प्रसव कक्ष के अंदर प्रसव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में एक जूनियर डॉक्टर फंस गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रसव कक्ष में गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान बनाया गया वीडियो जूनियर डॉक्टर अंशिका कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड में भी गाना बज रहा है। वीडियो वायरल होते ही मरीज की गोपनीयता और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने कहा कि जांच बैठा दी गई है। जूनियर डॉक्टर अंशिका कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रील और वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई
प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि रील बनाने वाले जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियाें के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए एक रूपरेखा तैयार की जा रही है। मेडिकल कॉलेज परिसर में रील या वीडियो बनाने को गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें