फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Crime: पांच साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, नोएडा एसटीएफ ने की कार्रवाई

Wed, 11 Mar 2026 11:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
बदमाश अमित शर्मा उर्फ गोल्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने थाना सासनीगेट क्षेत्र के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित शर्मा उर्फ गोल्डी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कई साल से पुलिस से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


एसटीएफ की नोएडा यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी बुलंदशहर जिले में एनटीपीसी खुर्जा व टीएचडीसी के पास निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग में छिपकर रह रहा है और वहीं काम कर रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार देर रात घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

अमित शर्मा उर्फ गोल्डी नौरंगाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। अमित के खिलाफ विभिन्न स्थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज है और उस पर पुलिस ने फरार होने पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2003 में उसने अपने साथी सुनील के साथ मिलकर थाना देहलीगेट क्षेत्र में एक रेलवे अधिकारी से लूट की घटना की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह दिल्ली चला गया और मजदूरी करने लगा, लेकिन बाद में वापस अलीगढ़ आ गया।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2012 में थाना क्वार्सी पुलिस ने उसे नकली भारतीय मुद्रा के मामले में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं वर्ष 2019 में सासनी गेट क्षेत्र में हुई वारदात के दौरान उसके पांच साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें