फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में इकजायी वसूली का वीडियो वायरल, दो सिपाही सस्पेंड

Tue, 27 Aug 2019 06:18 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इगलास थाना परिसर में अवैध धंधे के लिए इकजायी (किसी काम के लिए एकमुश्त मासिक रकम) वसूली का वीडियो वायरल हुआ है, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने तत्काल दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले में सीओ इगलास से रिपोर्ट तलब की है। ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


खास बात है कि यह वीडियो दो से तीन माह पुराना है, जिसमें कोतवाल की जीप का ड्राइवर थाना परिसर में ही खड़े होकर अवैध धंधे (बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी खनन) के लिए गोरखधंधा करने वाले से संरक्षण देने के लिए साठगांठ कर रहा है। उसने कोतवाल और खुद थाने की जीप का महीनेदारी का सौदा तय किया है। साथ ही बतौर एडवांस एक हजार रुपये भी लिए।

सोमवार को एसएसपी आकाश कुलहरि के पास यह वीडियो पहुंचा, जिसमें दिखाया जा रहा है कि नवदीप उर्फ बंटी नाम का एक व्यक्ति मशीन चलाने के नाम पर थाना परिसर में खड़े होकर कोतवाल की जीप के ड्राइवर गजेंद्र सिंह से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान बातचीत में उन दोनों में तय हुआ है कि वह कोतवाल को 20 हजार रुपये प्रतिमाह व जीप स्टाफ को 6 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। रहा सवाल हल्का इंचार्ज दरोगा का तो वह उन्हें दो-दो हजार रुपये प्रतिमाह देगा। जीप का ड्राइवर सिपाही से लेकर कोतवाल तक की जिम्मेदारी ले रहा है।

उससे ऊपर के लिए सिपाही साफ कह रहा है कि तुम खुद अपने स्तर से देखोगे। इस दौरान सिपाही को एक हजार रुपये एडवांस भी दिया गया हैं। इससे पहले जीप का एक सिपाही धर्मेंद्र सिंह भी इस वीडियो में कैद है जो कह रहा है कि आप गजेंद्र से बात कर लो, बाकी सब ठीक हो जाएगा।
.
यह वीडियो आने पर एसएसपी ने दोपहर में सीओ इगलास व इंस्पेक्टर इगलास को अपने पास बुला लिया। पता चला कि वीडियो में कैद सिपाही गजेंद्र व धर्मेंद्र भी बाहर हैं, जब उन्हें अंदर बुलाने की बात हुई तो वह बाहर से गायब हो गए और फोन भी बंद कर लिए।

फिलहाल एसएसपी ने दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं और सीओ से रिपोर्ट तलब की है। यह वीडियो जिस समय का बताया जा रहा है। उस समय इगलास में इंस्पेक्टर कोई अन्य थे। वहीं जिस नवदीप बंटी से सिपाही सौदा कर रहा है। वह पूर्व में एक दरोगा संग राशन का गेहूं चोरी कराने के मुकदमे में भी नामजद रहा है। एसपी देहात मणीलाल पाटीदार के अनुसार रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई होगी। नवदीप बंटी पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें