फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, कानूनगो के खिलाफ जांच शुरू

Sun, 08 Dec 2024 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद ब्लाॅक के गांव भगौसा निवासी भूदेव सिंह का आरोप है कि जमीन की पैमाइश करने के नाम पर कानूनगो पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है।
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल तहसील के एक कानूनगो का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कानूनगो एक किसान से जमीन की पैमाइश करके नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। मामला एसडीएम कोल तक पहुंचा तो उन्होंने जांच का आदेश जारी करने के साथ ही जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


अकराबाद ब्लाॅक के गांव भगौसा निवासी भूदेव सिंह का आरोप है कि जमीन की पैमाइश करने के नाम पर कानूनगो पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। उन्होंने रिश्वत मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कानूनगो पर कार्रवाई करने की मांग की है।

किसान भूदेव सिंह का कहना है कि जमीन की पैमाइश के लिए उनकी फाइल तहसील में है। तहसील से पैमाइश का आदेश भी हो चुका है। पैमाइश करने के नाम पर कानूनगो 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं, जबकि वह कानूनगो को ढाई हजार रुपये दे चुके हैं। लेकिन कानूनगो 20 हजार रुपये से कम पर पैमाइश करने के लिए तैयार नहीं है।

मामला संज्ञान में आते ही उक्त राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के खिलाफ जांच कराते हुए उससे जवाब मांगा गया है। जिलाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। -दिग्विजय सिंह, एसडीएम कोल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें