कक्षा छह में प्रवेश के लिए होगी प्रारंभिक लिखित परीक्षा, बालिकाओं की पहली और बालकों की दूसरी पाली में होगी परीक्षा
विज्ञापन
अलीगढ़। विद्याज्ञान स्कूल के शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 29 नवंबर को होगी। परीक्षा के लिए अलीगढ़ में तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें महर्षि गौतम इंटर कॉलेज, गायत्री नगर खैर बाईपास, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज और जनता इंटर कॉलेज छेरत शामिल हैं।
बीएसए आलोक कुमार ने बताया कि तीनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को परीक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में बालिकाएं और दूसरी पाली में बालक परीक्षा में शामिल होंगे। तीनों केंद्रों पर पहली पाली में बालिकाओं की संख्या क्रमशः 627, 685 और 763 निर्धारित की गई है। दूसरी पाली में बालकों की संख्या क्रमशः 323, 330 और 408 है।