कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि आज देश में हिंदू समाज पर चौतरफा हमला हो रहा है। धर्मांतरण, लव जिहाद, घुसपैठ और गोहत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 15 दिसंबर को शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर से निकाली गई शौर्य यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों पर घूमते हुए स्कूल में लौटी। विहिप के विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद का ढांचा कार सेवकों ने गिराया था। इसमें कई कार सेवकों और साधु-संतों ने बलिदान दिया था। राम मंदिर निर्माण में दिए गए बलिदान को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला विद्यार्थी प्रमुख लवकुश ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि आज देश में हिंदू समाज पर चौतरफा हमला हो रहा है। धर्मांतरण, लव जिहाद, घुसपैठ और गोहत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पर नगर संघ चालक वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सह कार्यवाह राहुल, नगर संयोजक अनमोल गुप्ता, विष्णु, शांति प्रसाद, प्रमोद कुमार, सत्यवीर सिंह, पार्थ गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभिनय राजौरिया मौजूद रहे।