शहर के तालाबों, पोखरों, पार्कों और चौराहों की सूरत बदलने में जुटे नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शुक्रवार को जेल रोड आवास विकास तालाब, एलमपुर गढ़िया तालाब के साथ सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड और किशनपुर तिराहे का निरीक्षण किया। सेंटर प्वाइंट पर नगर आयुक्त ने अटल प्रतिमा के पास वर्टिकल गार्डन तैयार कराने के निर्देश दिए, जबकि अटलजी की छोटी प्रतिमा के स्थान पर पांच फुट ऊंचाई में नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी कहा है।
उन्होंने दिव्यांग, बुजुर्ग व बच्चों के सड़क पर चलने के लिए जेब्रा क्रासिंग बनवाने के लिए कहा है। रामघाट रोड पर वेंडरों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से निशानदेही की गई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार प्रभात, अशोक कुमार भाटी, अवर अभियंता हेमेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो