फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में हुआ खुलासा, 900  बुजुर्ग स्वर्ग से ले रहे थे पेंशन

Thu, 09 Jul 2020 09:09 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
जिले में 900 बुजुर्ग स्वर्ग से ही पेंशन ले रहे थे। वृद्धावस्था पेंशनरों के सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। सत्यापन में 120 लोग अपात्र पाए गए हैं। इन सभी के नाम पात्रता सूची से हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन



जिले में कुल 52 हजार वृद्धावस्था पेंशनर हैं। सभी को हर तिमाही 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से 1500 रुपये बैंक खाते के माध्यम से भेजे जाते हैं। इन बुजुर्गों का हर छह माह में सत्यापन कराया जाता है। इन दिनों भी सत्यापन चल रहा है। अब तक 27 हजार पेंशनरों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन में 900 बुजुर्ग पेंशनर मृत पाए गए हैं।


जबकि 120 अपात्र मिले हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मृत और अपात्र पेंशनरों के नाम सूची से हटायेे जाने की कार्रवाई चल रही है। शेष पेंशनरों के सत्यापन का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें