फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन में फिर सजेंगी जेल की भाजी

Wed, 17 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष राज्य स्तर पर शाक-भाजी प्रदर्शनी लखनऊ राजभवन परिसर में 21, 22, 23 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। इस बार भी अलीगढ़ जेल की मूली सहित चार सब्जियां प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई हैं। खास बात है कि इस बार यहां की डेढ़ फिट की मूली आकर्षण का केंद्र रह सकती है। बता दें कि पिछले वर्ष अलीगढ़ जेल इसी प्रदर्शनी में दूसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल में करीब साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि पर सब्जी की पैदावार की जाती है। जेल में प्रति दिन तीन से साढ़े तीन क्विंटल सब्जी का प्रयोग होता है। यह सब्जी जेल के अंदर ही बंदियों द्वारा पैदा की जाती है। इसके अलावा आलू फतेहगढ़ जेल से आता है। इसी सब्जी पैदावार से उन्नत किस्म की सब्जी को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सजाने के लिए भेजी जाएंगी। इसका पहले चयन कराया गया, जिसमें डेढ़ फिट की मूली के अलावा बैंगन, आलू, गाजर प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ.वीरेश राज शर्मा के अनुसार प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सब्जी 20 फरवरी तक लखनऊ भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें