फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venezuela: एएमयू के पूर्व छात्र कैफ ने यूएन का दरवाजा खटखटाया, वेनेजुएला मामले पर भेजी शिकायत

Thu, 08 Jan 2026 03:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अधिवक्ता सैयद कैफ हसन ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ, बमबारी और सैन्य दबाव के जरिये बल प्रयोग किया है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के विधि संकाय के पूर्व छात्र और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सैयद कैफ हसन ने वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कथित सैन्य कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ को एक ज्ञापन भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


7 जनवरी को सैयद कैफ हसन ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय जिनेवा को ज्ञापन भेजा। उन्हाेंने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ, बमबारी और सैन्य दबाव के जरिये बल प्रयोग किया है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। 

उन्हाेंने कहा कि यह कदम वेनेजुएला की जनता की स्वतंत्र राजनीतिक इच्छा और आत्म निर्णय के अधिकार को कुचलने का प्रयास है। अगर हमले नागरिकों या नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं, तो यह रोम संविधि के अनुच्छेद-8 के तहत युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें