फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ से बने वेंडिंग जोन: पड़े हैं वीरान, फुटपाथ पर लग रहे ठेल-ढकेल, लग रहा जाम

Thu, 09 Jan 2025 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आवंटन के बाद भी जीटी रोड, मैरिस रोड, रामघाट रोड, विकास भवन के सामने, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज और जमालपुर सहित कई स्थानों पर वेंडिंग जोन खाली पड़े हैं। ठेले-ढकेल फुटपाथों पर लग रही हैं।
विज्ञापन
शमशाद मार्केट पुल के नीचे टूटा पड़ा वैंडिंग जोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नौ करोड़ से बनाए गए वेंडिंग जोन वीरान पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर ठेले और रेहड़ी वालों का कब्जा है। जिससे जाम की समस्या होती है। इस कारण परेशानी लोगों को उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत 30 वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इन पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इनमें से दो को आरक्षित रखते हुए 28 में लाटरी सिस्टम से ढकेल वालों को जगह आवंटित की गई। इनमें 1085 स्थान उपलब्ध हैं। जिसमें 582 लोगों को लाटरी सिस्टम से जगह आवंटित की गई थी। 25 को निरस्त किया जा चुका है। 
विज्ञापन

आवंटन के बाद भी जीटी रोड, मैरिस रोड, रामघाट रोड, विकास भवन के सामने, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज और जमालपुर सहित कई स्थानों पर वेंडिंग जोन खाली पड़े हैं। ठेले-ढकेल फुटपाथों पर लग रही हैं और आए दिन जाम का कारण बनती हैं। एडीए के सामने लगी चौपाटी है। जिससे शहरवासियों और राहगीरों को जूझना पड़ता है।

वेंडिंग जोन में ढकेल न लगाने पर पहले भी कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को नाेटिस जारी किया गया है। जल्द ही निस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन

शमशाद मार्केट पुल के नीचे टूटा पड़ा वेंडिंग जोन तो नौरंगी लाल को बनाया रैन बसेरा

वेंडिंग जोन में टूट-फूट भी हो रही है। इनका उपयोग किसी और रूप में नगर निगम के द्वार लिया जा रहा है। शमशाद मार्केट पुल के नीचे बनाया गया वेंडिंग जोन के प्लास्टर आदि टूट गए हैं। वहीं नौरंगी लाल इंटर कालेज के सामने वेंडिंग जोन को रैन बसेरे में तब्दील कर दिया गया है।

क्या कहते हैं वेंडर
वेंडिंग जोन का किराया 100 रुपये से 400 रुपये प्रतिदिन तक है। यह बहुत ज्यादा है। -कैलाश
जो बचत होती है वह किराए में चली जाएगी। जगह भी ऐसी जहां ग्राहक नहीं आते- बबलू
वेंडिंग जोन का किराया माफ किया जाए और सभी को समान महत्व का स्थान मिले-मनीष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें