फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: विश्व भारती में लगी पुलिस की पाठशाला, आईपीएस अरीबा ने बताया क्या करें और क्या न करें

Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रशिक्षु आईपीएस अरीबा नोमान ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल में अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी से लैस होने वाला है। ऐसे में टेक्नोलॉजी से खुद को दूर नहीं किया जा सकता है। लेकिन, इसमें सतर्कता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा पुलिस की पाठशाला को संबोधित करती प्रशिक्षु आईपीएस अरीबा नोमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और निजी जानकारी साझा करने से छात्राएं बचें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रशिक्षु आईपीएस अरीबा नोमान ने 8 जनवरी को विश्व भारती पब्लिक स्कूल में अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी से लैस होने वाला है। ऐसे में टेक्नोलॉजी से खुद को दूर नहीं किया जा सकता है। लेकिन, इसमें सतर्कता बहुत जरूरी है। सतर्कता से साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं। फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले प्रोफाइल जांच लें।

विज्ञापन


वेब ब्राउजर में सेव न करें क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी
साइबर सेल के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ईमेल अटैचमेंट के जरिये किसी साफ्टवेयर को डाउनलोड न करें। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में जमा न करें। अगर सिम लेने जा रहे हैं तो दूसरी बार थंब इम्प्रेशन के लिए बुलाया जाए, तो समझ जाइए आपके नाम से दूसरी सिम दूसरे को आवंटित होने वाली है। मुफ्त उपहार, प्रस्ताव, संदेश, मेल आदि पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इससे पहले अरीबा नोमान और अमित कुमार को स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह जादौन ने स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक मनोज जादौन मौजूद रहे।

क्या न करें

- अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
- सोशल मीडिया या अकाउंट में लॉग इन करते वक्त लॉग इन या रिमाइंडर मी को चेक न करें।
- अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी पासवर्ड में न करें।
- किसी भी पॉपअप विज्ञापन पर गौर न करें।
- अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें

यह करें
-साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दें।
- एपीके फाइल या अनजान नंबर से आए लिंक को खोलने से बचें।
- व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन का प्रयोग करें।
 
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई है, वह ज्ञानवर्धक है।- मन्नत, कक्षा-9
साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक हैं। इसकी जानकारी परिचितों को देंगे।- कितिका, कक्षा-9
मुझे तो आईपीएस अफसर को सुनना अच्छा लगा। अच्छी जानकारी दी है।-नीलम, कक्षा-9
अपने सामने आईपीएस की वर्दी में बेटी को देखना अच्छा लगा। पाठशाला सार्थक रही।-नीशू, कक्षा-9
आजकल साइबर फ्रॉड बहुत हो रहा है। इससे जागरूकता के जरिये ही बच सकेंगे।-आदित्य कुमार, कक्षा-9
पुलिस की पाठशाला में साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। अच्छी जानकारी मिली।-विवेक चौधरी, कक्षा-9
साइबर अपराध के बारे में जो जानकारी मिली है, वह काफी फायदेमंद रही।-गौरव, कक्षा-10
व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन की जानकारी काफी अहम है। इससे सुरक्षा और बढ़ेगी।-सक्षम शर्मा, कक्षा-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें