फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुकानों के बाहर खड़े किए वाहन तो होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में जाम की समस्या, दुकानों के आगे अतिक्रमण, सुरक्षा समिति का गठन, छह दिसंबर को लेकर सजगता को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

कस्बा के रामवीर अग्रवाल के अहाते में थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छह दिसंबर को लेकर सजगता बरतने, किसी भी तरह का कोई विवादित पोस्ट व बयान नहीं देने की हिदायत दी गई। सुरक्षा समिति का गठन करते हुए सभी से पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा गया है। जाम की समस्या पर चर्चा करते हुए दुकानदारों से अपना कोई भी सामान नाली की सीमा से बाहर नहीं रखने को कहा गया। सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान भी किया जाएगा। इस मौके पर चेतराम शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा, पूर्व प्रधान गंगाशरण गुप्ता, तरुण गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, जयप्रकाश अग्रवाल, निरंजन लाल गुप्ता, शांति स्वरूप शर्मा, सुखवीर सिंह उर्फ टम्पू भैया, विशन स्वरूप गुप्ता, पवन कुमार, देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें