फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर से आभूषण व नकदी लेकर फरार हुई पुजारी की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की ओमपुरी कॉलोनी हॉस्पिटल रोड स्थित एक मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी पर घर से नकदी व आभूषण चोरी कर कहीं चले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुजारी विनोद उर्फ सचिन

ने बताया है कि वह 30 नवंबर की शाम को मंदिर में नियमित पूजा करने गए थे। इस दौरान घर से उनकी पत्नी लालाबाई निवासी सूर्जा मालूद निवासी जिला अशोक नगर, गुना विदिशा मध्यप्रदेश घर में रखी दो सोने की अंगूठी, पैंडल, चेन, पाजेब और एक हजार रुपये लेकर कहीं चली गई। घर पर जब वापस लौट तो वह नहीं मिली, उन्होंने फोन पर भी उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया है कि पत्नी फोन पर किसी युवक को अपना मामा बताकर फोन पर बात करती थी। हालांकि उक्त युवक से भी फोन पर संपर्क नहीं हो पाया है। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें