एक बाइक पर महिला अपने बेटे और बहू के साथ दरगाह पर जात करने जा रही थी। जैसे ही वे स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अतरौली के छर्रा रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, उनकी पुत्रवधु और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव सिरौली निवासी 45 वर्षीय उमेश देवी 4 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे अपने बेटे सचिन और बहू नीलम के साथ बाइक द्वारा गांव खेड़ा स्थित दरगाह पर जात करने जा रही थीं। जैसे ही वह स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उमेश देवी को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। नीलम और सचिन का उपचार छर्रा के नर्सिंग होम में चल रहा है।