फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कीचड़-गंदगी और जलभराव का अड्डा बना हुआ है सारसौल बस अड्डा, परेशान हैं यात्री, नहीं किसी का ध्यान

Sat, 05 Jul 2025 03:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सात साल पहले सारसौल बस स्टैंड बनाया गया था । अभी तक यहां यात्रियों को शाैचालय, पेयजल, बैठने के लिए जगह, टिनशेड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं हैं। बारिश होने पर बस स्टैंड परिसर में जलभराव हो जाता है और जिससे लोग परेशान रहते हैं। 
विज्ञापन
सूत मिल सेटेलाइट बस स्टैंड में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में पिछले दिनों हुई बारिश से सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड तालाब जैसा बन गया है। कीचड़, गंदगी व जलभराव से होकर यात्रियों को निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उन्हें आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड से रोजाना करीब 15-20 हजार यात्री सफर करते हैं। इससे रोडवेज विभाग को लाखों रुपये की कमाई होती है, मगर महकमा यात्रियों को धेलाभर सुविधाएं नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन


करीब सात साल पहले सारसौल बस स्टैंड बनाया गया था । अभी तक यहां यात्रियों को शाैचालय, पेयजल, बैठने के लिए जगह, टिनशेड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं हैं। बारिश होने पर बस स्टैंड परिसर में जलभराव हो जाता है और जिससे लोग परेशान रहते हैं। 

केवल सुविधा के नाम पर एक टिन शेड, एक महिला व एक पुरुष शौचालय बना हुआ है। नियमित साफ-सफाई न होने से शौचालयों में गंदगी पसरी रहती है। ऐसे में महिला यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है। बस स्टैंड पर लगा एक हैंडपंप व पानी की टंकी यात्रियों की संख्या को देखते हुए नाकाफी साबित हो रही है। रात के समय अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन


बोले यात्री
यहां समुचित साफ-सफाई के अभाव में कीचड़, गंदगी पसरी रहती है। लोगों को पानी तक खरीदकर पीना पड़ता है। यात्रियों के लिए यहां पर कोई सुविधा नहीं हैं।-धर्मेंद्र सिंह
बारिश होने पर यहां हाल बेहाल हो जाता है। मजबूरी में यात्रियों को यहां आना पड़ता है, जिससे भारी असुविधा होती है।-योगेंद्र पाल सिंह
बस स्टैंड परिसर बारिश में जलभराव के साथ ही कीचड़ व गंदगी से भर जाता है। यात्रियों को काफी दिक्कतें होतीं हैं।- यशपाल सिंह
बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं तक की कमी है। इससे यात्रियों को बारिश, धूप आदि माैसम में खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।-अजय चाैधरी
सारसाैल बस स्टैंड का जल्द ही पीपीपी माॅडल पर निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। निर्माण पूरा होने पर यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।- सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें