माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत 19 वर्षीय बालक फाइनल फुटबॉल मैच में देवीपाटन मंडल टीम का वीर बहादुर सिंह चोटिल हो गया। तत्काल दीनदयाल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस भेज दिया।
लखनऊ-देवीपाटन के बीच चल रहे फाइनल मैच में देवीपाटन के गोंडा निवासी वीर बहादुर सिंह पुत्र राम सिंह की किसी से टक्कर हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन एंबुलेंस के जरिए दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।
एक्सरे के बाद डॉक्टरों ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। चूंकि गिरते वक्त घुटने पर प्रेशर पड़ा था, इस कारण घुटना मोड़ने में दिक्कत हो रही है। प्राथमिक उपचार के बाद वीर बहादुर सिंह को वापस भेज दिया गया।