कभी डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा को प्रबंध समिति निलंबित कर देती है, तो कभी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर उनके निलंबन को रद्द कर देते हैं।
अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को प्रबंध समिति ने डॉ. राजकुमार को निलंबित कर दिया। शुक्रवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने उनके निलंबन को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा है। कभी प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा को प्रबंध समिति निलंबित कर देती है, तो कभी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर उनके निलंबन को रद्द कर देते हैं।
कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने निलंबित प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा को बहाल कर दिया था। निलंबित डॉ. वर्मा को गुणदोष के आधार पर बहाल किया गया था। शनिवार को वह चार्ज लेने पहुंचे, लेकिन कॉलेज में होली पर्व को लेकर 4 से 10 मार्च तक छुट्टी है। वह लिपिक के कार्यालय में बैठे रहे। छुट्टी का आदेश कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने दे दिया था।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अनु ने एक बार फिर डॉ. राजकुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब डॉ. राजकुमार के निलंबन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तो निलंबन को बहाल कैसे किया जा सकता है?