राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति ने अलीगढ़ जनपद के दो और हाथरस के दो परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। जिनमें से दो परीक्षा केंद्रों के अध्यक्षों को कुलपति ने फटकार लगाई और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विवि के संबद्ध डिग्री कॉलेजों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। 23 मई को कुलपति प्रो एनबी सिंह ने अलीगढ़ जनपद अंतर्गत इगलास के नगरिया रामपुर स्थित बोहरे हरी सिंह महाविद्यालय, जैथोली स्थित चौधरी विजेंद्र सिंह महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। हाथरस जनपद अंतर्गत आरपीएम कन्या महाविद्यालय व सासनी स्थित अन्जू प्रियंका महाविद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे।
कुलपति प्रो एनबी सिंह ने इनमें से दो परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी की ऑडियो और वीडियो युक्त कैमरों की उचित व्यवस्था नहीं मिली। जिस पर उन्होंने केंद्राध्यक्षों पर नाराजगी जताई। कुलपति ने जरूरी व्यवस्थाओं को तत्काल सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कुलपति प्रो एनबी सिंह ने अमर उजाला को बताया कि परीक्षा की गरिमा और सुचिता को बनाया रखा जाएगा। कहीं भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी।