फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करो योग-रहो निरोग: 45 मिनट खुद के लिए निकालें समय, बीमारियां रहेंगी दूर

Fri, 23 May 2025 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आज महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर, घुटनों के दर्द,  सरवाईकल आदि बीमारियों से परेशान हैं। अगर हम 24 घंटे में से अपने लिए घर पर ही 45 मिनट निकालें और योग करें, तो बीमारियां हमसे दूर होंगी और हम निरोगी रहेंगे।
विज्ञापन
योगाभ्यास करतीं महिलाएं - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विगत कई वर्षों से नारी सशक्तिकरण,योग स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान ने सासनी गेट स्थित बरगद वाटिका पर महिलाओं के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें योग के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


योग शिक्षिका खुशी श्रीवास्तव ने बताया कि आज महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर, घुटनों के दर्द,  सरवाईकल आदि बीमारियों से परेशान हैं। अगर हम 24 घंटे में से अपने लिए घर पर ही 45 मिनट निकालें और योग करें, तो बीमारियां हमसे दूर होंगी और हम निरोगी रहेंगे। उन्होंने 23 मई को योग प्रशिक्षण के अंतर्गत सूर्य नमस्कार,अुनलोम-विलोम प्राणायाम की अभ्यास कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब हर हफ्ते अलग-अलग पार्क मे निशुल्क योग सिखाया जाएगा, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हम अपने परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा से काम कर सकें। इस दौरान प्राची माहेश्वरी, तुलसी वार्ष्णेय, सरिता, सोनल, सोनिया, पुष्पा, अंशुल, प्रगति, वर्षा शर्मा आदि महिलाओं ने योग सिखा और उसका अभ्यास किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें