फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वार्ष्णेय मंडल ने मेधावियों का किया सम्मान

विज्ञापन
वार्ष्णेय मंडल का प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद युवा - फोटो : samvad
विज्ञापन
वार्ष्णेय मंडल अतरौली द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

वार्ष्णेय महासभा के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ऋषि ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलानी चाहिए और समाज के युवाओं को कारोबार व व्यापार में पारंगत करना आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट रहने और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने की बात भी कही। इस अवसर पर एसवी कॉलेज के अध्यक्ष उमाशंकर वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष अभयदीप, बच्चन बाबू गुप्ता, अतुल कुमार, कन्छीलाल वार्ष्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, गिरीश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें