होटल मे पहले प्रेमी के साथ पकड़ी युवती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके की युवती ने गुलावटी के युवक से प्रेम विवाह किया। बावजूद इसके पहले प्रेमी से संबंध बरकरार रहे। इसी विवाद में मायके रह रही युवती को 15 मार्च देर शाम रामघाट रोड के होटल में पति ने पहले प्रेमी संग रंगेहाथ दबोच लिया। खबर पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। जांच में सहमति का आधार होने और पति के खिलाफ न्यायालय में युवती की ओर से वाद दायर होने के आधार पर दोनों को छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी इलाके की युवती ने साढ़े तीन साल पहले बुलंदशहर गुलावठी के युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद ही पति को खबर मिली कि उसका पहले प्रेमी से मिलना जुलना बरकरार है। इस पर विवाद होने लगे। कुछ दिन बाद ही युवती मायके आ गई। यहां से उसने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न व मेंटेनेंस का वाद दायर कर दिया। पति उस पर नजर रखे हुए था।
इसी क्रम में रविवार को वह किसी काम से अलीगढ़ आया। तब उसने अपनी पत्नी को किसी अपने पहले प्रेमी संग घूमते देखा। इस पर पीछा किया तो वह रामघाट रोड के एक होटल में पहुंच गए। जहां उन्होंने कमरा लिया। सूचना पर क्वार्सी पुलिस पहुंच गई। जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। बाद में दोनों को थाने लाया गया। जहां पूछताछ में दंपती में विवाद उजागर हुआ। साथ में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। सहमति से दोनों के साथ आने की बात भी स्वीकारी। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार दोनों को पूछताछ के बाद किसी तरह की शिकायत न होने पर छोड़ दिया गया।