अक्रूरजी प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-8 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को डीएस कॉलेज मैदान पर शुभारंभ हुआ। पहले मैच में वार्ष्णेय महाराजा ने वार्ष्णेय राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुकेश वार्ष्णेय, प्रमोद जलाली और धर्मेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वार्ष्णेय राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 9.2 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आर्यन गुप्ता ने 24 रन और शेंकी वार्ष्णेय ने 23 रन का योगदान दिया।
जवाब में वार्ष्णेय महाराजा की टीम ने 10.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 94 रन बनाए। योगेश गंगा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें कोनार्क पाइप ने ट्रॉफी और जलाली गजक ने 1251 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
मैच में सुशांत और रवि ने अंपायरिंग की। रूपम वार्ष्णेय और सुमित एडमिन ने कमेंट्री का जिम्मा संभाला। तरुण वार्ष्णेय और मुनिल वार्ष्णेय ने स्कोरिंग की। इस मौके पर विष्णु कुमार, अतुल राजाजी, संचित गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, मोहित, हर्ष, अनुराग वार्ष्णेय, यतेन्द्र वार्ष्णेय, अमित गुप्ता कोनार्क आदि मौजूद रहे।