फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ स्टेशन पर रुकी वंदे भारत ट्रेन, अफसरों के उड़े होश, यात्री की अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

Mon, 11 Mar 2024 03:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली से बनारस तक सफर कर रहे एक यात्री को वंदे भारत ट्रेन में घबराहट हुई। ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जबकि वहां पर कोई ठहराव नहीं है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रूकी वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ स्टेशन पर बिना रुके गुजरने वाली दिल्ली से बनारस वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। जहां रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही। 

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि कंट्रोलर से सूचना मिली कि वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22415 के कोच नंबर सी-13 पर दिल्ली से बनारस तक सफर कर रहे एक यात्री को घबराहट हो रही है। उसने अपना नाम अमन श्रीवास्तव निवासी अधिवक्ता नगर, थाना कोतवाली, जिला बलिया बताया। ट्रेन को रोककर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद जिला मलखान सिंह अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार यात्री की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। इसी दौरान किसान स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रुका देख रेलवे अफसरों के होश उड़ गए। जब उन्हें पता चला कि यात्री की तबीयत खराब हो जाने के कारण ट्रेन को रोका गया है, तब कहीं जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें