फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी के आभूषण व नकदी बरामद, चार चोर भेजे जेल

Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पीले रंग (सोना) के आभूषण समेत 19800 रुपये नकद, एक बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस समेत दो चाकू और नकबजनी के सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस ने क्षेत्र के हुई चोरी की घटनाओं का 10 मार्च दोपहर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के कुछ सामान और नकदी समेत चार चोरों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। चोरों के पास से एक बाइक समेत तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के अनुसार माछुआ पुल पर चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से पीले रंग (सोना) के आभूषण समेत 19800 रुपये नकद, एक बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस समेत दो चाकू और नकबजनी के सामान बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने हरदुआगंज व बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में चोरी की बात स्वीकार की है। आरोपियों की पहचान अनीस पुत्र रफीक, सलमान पुत्र इरफान, सोनू उर्फ अमित पुत्र लीले निवासीगण मौलाना आजाद नगर थाना क्वार्सी व नौशाद पुत्र यामीन निवासी जहानगढ़ उर्फ दौजा थाना बिनौली जनपद बागपत को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें