फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक : नुमाइश गुलजार, युवाओं का इंतजार

विज्ञापन
अलीगढ़ महोत्सव राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना काल में लोग मनोरंजन व सैर-सपाटे के लिए तरस रहे थे। लेकिन अब राहत भरी खबर यह है कि अलीगढ़ नुमाइश लोगों के मनोरंजन के लिए तैयार है। इसके अलावा, रविवार से वेलेंटाइन वीक की भी शुरूआत हो रही है। ऐसे में नुमाइश में दुकान लगाए दुकानदारों की युवाओं पर नजर है। वेलेंटाइन वीक में युवा जोड़ों की भीड़ नुमाइश में अधिक पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि शहर के नकवी पार्क में युवा जोड़ों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। जबकि सिनेमाघरों को अभी जिला प्रशासन ने पूरी क्षमता के साथ खोलने की छूट नहीं दी है।
विज्ञापन

नुमाइश का उद्घाटन पांच फरवरी को हो चुका है। अब तक खरीदारी के लिए दुकान, मनोरंजन के झूले और खान-पान के लिए व्यंजनों के स्टाल सजकर तैयार हो गए हैं। अब दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार है। इधर, जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं व युवक-युवतियों का पार्क में प्रवेश प्रतिबंधित है। परिवार के साथ आने वाले बच्चों, युवकों को ही प्रवेश के लिए टिकट दिया जा रहा है। बीते साल भी वेलेंटाइन वीक पर यही व्यवस्था थी।
सिनेमाघरों को पूर्ण क्षमता के साथ खोलने की मांग
सीमा सिनेमा के मैैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि वेलेंटाइन सप्ताह में अच्छी टिकट बिक्री होती है। कोरोना काल के बाद से अभी तक जिले में पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से नहीं मिले हैं। जिला प्रशासन से मांग है कि लखनऊ व अन्य जिलों में जिस प्रकार से पूर्ण क्षमता के साथ सिनेमाघरों को शुरू किया गया है, उसी प्रकार अलीगढ़ में भी शुरू किए जाएं। कोरोना काल की मंदी से उभरने का यह अच्छा मौका है।
विज्ञापन

नुमाइश की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अलर्ट
नुमाइश में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है। नुमाइश में सादा वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे की मनचलों व जेबकतरों पर लगाम लगाई जा सके। नुमाइश के कृष्णांजलि थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस बल महिलाओं व युवतियों, बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। मनचलों व जेबकतरों पर निगाह रखी जा रही है।
दुकानदार बोले -
- कश्मीर से आकर हर साल नुमाइश में शॉल व अन्य गर्म कपड़ों की दुकान लगाते आ रहे हैं। कोरोना काल में देश भर में मेलों, नुमाइशों पर प्रतिबंध था। अलीगढ़ नुमाइश में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। - आदिल अहमद, कपड़ा दुकानदार, कश्मीर
- कोरोना काल में मेले-आयोजनों पर प्रतिबंध लगा था। इसके चलते दुकान लगाने वाले दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अलीगढ़ नुमाइश में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद लेकर आए हैं। युवा खरीदारों पर नजर रहेगी। - दीपक, खिलौना दुकानदार
- कोरोना काल के बाद से अब तक लोगों को सैर-सपाटे व मनोरंजन के स्थानों की तलाश है। अलीगढ़ नुमाइश अब इसकी भरपाई को तैयार है। यहां एक ही स्थान पर झूले, लजीज व्यंजन, कपड़े, खिलौने आदि की खरीदारी का मौका मिला है। - वीरेंद्र सिंह, खान पान का स्टाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें