फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day: आज एक-दूजे के होंगे 250 से अधिक जोड़े, वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में हो रही उपहारों की खरीदारी

Sat, 14 Feb 2026 03:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर के रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप विहार आदि में स्थित गिफ्ट गैलरियों में जाकर खरीदारी की।
विज्ञापन
शादी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को अलीगढ़ शहर व देहात क्षेत्र में 250 से अधिक जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। उन्होंने शादी के लिए इस खास दिन को चुना है। उधर, वेलेंटाइन डे पर युवा अपने प्यार का इजहार करेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल में लेकर खासी तैयारी की गई हैं।

विज्ञापन


कुछ युवा जहां खुलकर अपने प्यार को प्रदर्शित करेंगे तो कुछ बंदिशों के चलते चोरी-छिपे ही प्यार का इजहार करेंगे। शहर में नुमाइश का आयोजन भी युवा जोड़ों को मिलने के लिए काफी मुफीद साबित हुआ है। इधर, शनिवार को जिले भर में खूब शहनाई बजेगी। सड़कों पर बैंडबाजे के धूम रहेगी।

वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर के रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप विहार आदि में स्थित गिफ्ट गैलरियों में जाकर खरीदारी की। आम दिनों में 20 से 30 रुपये में बिकने वाला गुलाब 50 से 60 रुपये में मिल रहा है। होटल, रेस्टोरेंट में अग्रिम बुकिंग कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें