फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे : गिफ्ट बाजार में रौनक बढ़ी

विज्ञापन
गिफ्ट गैलरी से बुके और ग्रीटिंग कार्ड खरीदती युवतियां। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने जीवनसाथी से प्यार का इजहार करेंगे। वेलेंटाइन डे को लेकर शनिवार को गिफ्ट बाजार में रौनक बढ़ गई है। गिफ्ट गैलरी, चॉकलेट शॉप, फूलों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर लोग अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करते हैं। शादीशुदा जोड़े अपने जीवनसाथी को तरह तरह उपहार देकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं। शनिवार को सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, मैरिस रोड, स्वर्णजयंती नगर, रेलवे रोड, सासनी गेट आदि स्थानों पर गिफ्ट गैलरी में भीड़ देखने को मिली। लोग अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदते नजर आए। कुछ लोगों ने कपड़े भी खरीदे। इस दौरान टेडी बियर, पेन, आर्टिफिशियल गुलदस्तों की ज्यादा मांग रही। कुछ लोगों ने चॉकलेट भी खरीदीं। वहीं भीड़ बढ़ने से बाजार की चमक भी वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें